CHHATTISGARHरायपुर सिमगा कोरबा छत्तीसगढ़

*बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, संगठन मजबूती का लिया संकल्प*



36गढ़ न्यूज अपडेट,,,रायपुर–कोरबा प्रवास के दौरान बजरंग दल के वरिष्ठ पदाधिकारियों का सिमगा में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय संयोजक श्री किशन प्रजापत (जम्मू-कश्मीर), क्षेत्रीय संयोजक श्री विश्ववर्धन, प्रांत संयोजक श्री शुभम नाग, पूर्व प्रांत संयोजक श्री ऋषि मिश्रा, प्रांत गौ रक्षा प्रमुख रवि वाधवानी एवं प्रांत सुरक्षा प्रमुख शौरभ देवांगन का स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में सिमगा के बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सभी अतिथियों का पुष्पमाला एवं अभिनंदन के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के विस्तार, सामाजिक समरसता एवं आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर रायपुर विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख राजेश साहू, जिला सह मंत्री केवल साहू, जिला समरसता प्रमुख सुखनंदन वैष्णव, नगर प्रमुख सोनू पाटकर, सूरज साहू, राकेश पाटकर, ऋषभ दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest