भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के हितग्राहियों की उमीदें कब होगी पूरी – बाघे

सारंगढ़ । छग प्रदेश के तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के सभी भूमिहीन मजदूरों को प्रति वर्ष भूमि हीन राजीव गांधी न्याय योजना के तहत समय पर राशी जमा कर दिया जाता था । ताकि – भूमिहीन मजदूरो को आर्थिक बोझ न पड़े। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गोपाल बाघे ने छग के भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि – भाजपासरकार सिर्फ योजनाओं का नामकरण की है । छग में दीनदयाल भूमि हीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत पात्र परिवारो को हर साल रु 10 हजार की सहायता राशि सीधे बैक खाते में देने की वादा किये , प्रथम वर्ष 20 जनवरी 25 को एक बार दे तो दिए लेकिन इस वर्ष राशि जमा कराने में इतनी विलंब क्यो और ई केवायसी सत्यापन के नाम पर हित ग्राहियों के नाम काटने की काम कर रही है।उन्हें लाभ से वंचित करने की योजना बनाया गया है ताकि प्रदेश में कम लोगो को इस योजना का लाभ मिले।बाघे ने कहा कि – सरकार इस वर्ष की राशि तत्काल जमा कराए ताकि भूमिहीन मजदूरों को सुविधा मिल सके। द्वितीय सत्र 3 माह बीत गया अभी तक राशि जमा नहीं करना व ई के वायसी सत्यापन के नाम पर नाम काटना भाजपा सरकार भूमिहीन मजदूरों के साथ अन्याय कर रहा है जो वादा खिलाफी है।


