कटघोरा
कटघोरा के तहसील चौक पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस और बाइक में जोरदार टक्कर

विवेक श्रीवास/ ब्यूरो चीफ कोरबा
कटघोरा: जिले के व्यस्ततम तहसील चौक पर सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार एंबुलेंस और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार युवक और युवती सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को संभाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की।
बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।