SARANGARH-BILAIGARH

*टाँडीपार नाला, पानी में मिली तैरते हुई लाश*



सारंगढ़ । जिले के टाँडीपार गांव से दुखद खबर सामने आयी है । टाँडीपार निवासी शेरसिंह जायसवाल की पानी में डूबने से मौत हो गई । घटना बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है। जान कारी अनुसार जायसवाल बुधवार को दोपहर मे शौच के कार्य से नाला जलाशय के पास गए थे, कई घंठो तक जब ओ घर वापस नहीं आये तो घर वालों को चिंता हुई उसके बाद खोजबीन शुरू किया गया । कुछ घंटे बाद परिजनों को पता चला की नाला मे उनकी लाश पानी मे तैर रही है परिजन घटना स्थल पर पहुंचे व परिजनों ने पुलिस को सुचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल  पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और डूबने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल प्राथ. दृष्टि से पानी में डूबने की आशंका जताई जा रही वही यह भी अंदेशा लगाया जा रहा की उम्र उनकी लगभग 65 साल से अधिक हो चुकी थी और लूजमोशन की समस्या थी जिसके चलते नाला साइड शौच करने गए थे तो यह भी अंदेशा लगाया जा रहा हैँ की कही चक्कर आने से पानी मे गिर गए होंगे जिससे उनके साथ यह हादसा हुआ फिलहाल पुलिस हर तरीके से जाँच कर रही हैँ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सत्य पता चल पायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest