SARANGARH-BILAIGARH

भुईयां के भगवान सम्मान से सम्मानित परसाडीह का कृषक



सारंगढ़ । ऐतिहासिक गौरव ग्रापं खर्री बड़े के आश्रित ग्राम परसाडीह के परिश्रमी, समर्पित , कर्मयोगी व प्रगति शील किसान श्याम कुमार पटेल को कोदों, कुटकी, रागी, ज्वार एवं बाजरा जैसी पारंपरिक व पोषक फसलों की उत्कृष्ट खेती हेतु IBC 24 द्वारा भुइंया के भगवान अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान दिनांक 6 फरवरी 2026 को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में छग शासन के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं IBC 24 के एडिटर चीफ रविकांत मित्तल के करकमलों से प्रदान किया गया । श्याम कुमार पटेल की यह उपलब्धि न केवल ग्राम परसाडीह बल्कि पूरे ग्राम पंचायत खर्री बड़े के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन एवं नवाचार से क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा दायक उदाहरण प्रस्तुत किया है तथा पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
ग्राम पंचायत खर्री बड़े के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए श्री पटेल को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest