SARANGARH-BILAIGARH

मोची मोहल्ले में सैकड़ों किलो गौ मांस जप्त आरोपी गिरफतार



सारंगढ़ । जिले के शहर स्थित मोची मोहल्ला में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केई क्विंटल गौ मांस बरामद किया है। सिटी कोतवाली पुलिस को मिली सूचना कि – मोहल्ले के कुछ घरों में अवैध रूप से गौ मांस रखा गया है और तस्करी का काम किया जा रहा है । सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए करीब चार से पांच घरों में दबिश दी, जहां से भारी मात्रा में गौ मांस बरामद किया गया । बताया जा रहा है कि – यह पूरा अवैध कारोबार सिटी कोतवाली से महज 500 मीटर की दूरी पर संचालित हो रहा था । पुलिस द्वारा जब्त किए गए मांस को जांच के लिए भेजा गया है और मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है । फिल हाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि – इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest