SARANGARH-BILAIGARH

ग्रामीण बुनकरों को डिज़ाइन एवं मार्केटिंग का मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण
वन स्टेज और परनॉड रिकॉर्ड इंडिया फाउंडेशन की संयुक्त पहल



सारंगढ़।  ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक बुनकरी एवं हस्तशिल्प से जुड़े परिवारों की आजीविका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वन स्टेज संस्था द्वारा परनॉड रिकॉर्ड इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से “वीविंग ड्रीम्स” परियोजना के अंतर्गत एक व्यापक क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह एक सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम चंद्रपुर (जिला शक्ति) तथा सारंगढ़ (जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़) में संचालित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के कुल 250 बुनकर भाई-बहनों और कारीगरों को डिज़ाइन विकास, मार्केटिंग, डिजिटल प्लेटफॉर्म, वित्तीय प्रबंधन तथा सूक्ष्म उद्यम संचालन से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण अवधि के दौरान सभी प्रतिभागियों को ₹250 प्रतिदिन की दर से मानदेय दिया जाएगा, जिससे प्रशिक्षण के समय उनकी दैनिक आय प्रभावित न हो।
वन स्टेज संस्था पिछले 25 वर्षों से सामाजिक कल्याण, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है। “वीविंग ड्रीम्स” परियोजना का उद्देश्य पारंपरिक कला को आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप विकसित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest