आज संवरा समाज युवक-युवती का परिचय सम्मेलन

सारंगढ़ भटगांव। अट्ठारागढ़ संवरा समाज के द्वारा प्रदेश स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं कैरियर मार्ग दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। विदित हो कि – अठारहगढ़ संवरा समाज के द्वारा पहली बार प्रदेश स्तरीय विवाह योग्य युवक युवती का परिचय सम्मेलन कराया जा रहा है साथ ही बारहवीं व स्नातक कर रहे समाज के विद्यार्थी के लिए कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। अठारहगढ़ संवरा समाज के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेत्तर लाल सिदार ने बताया कि – समाज के केंद्रीय अध्यक्ष सहदेवसिंह सिदार के नेतृत्व में यह आयोजन किया जा रहा है , जिसमें केंद्रीय पदाधिकारियों के अलावा समाज के दस क्षेत्र के पदाधिकारी एवं युवक युवती उपस्थित रहेंगे ।कार्यक्रम का आयोजन 08 फरवरी रविवार को प्रातः 10 बजे से शुरू होगा एवं कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत डभरा के कृष्णा पैलेस में रखा गया है । कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।


