SARANGARH-BILAIGARH

सालर में रजत महोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न



सारंगढ़-बिलाईगढ़।   छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ मे रज़त महोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है इसी कड़ी में आज ग्राम सालर में रजत महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सालर क्षेत्र के जनपद सदस्य अश्वनी बरिहा, रायगढ़ जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अजेश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप सालर ग्राम पंचायत के सरपंच श्री मति क्रांति उज्जल सारथी, निराकार पटेल, डीगेस पटेल, बहादुर पटेल, थे कार्यक्रम के शुरुआत में अतिथियों के द्वारा पूजा अर्चना व राज्य गीत के साथ शुभारंभ किए तत्पश्चात अतिथियों का विभाग के कर्मचारियो के द्वारा स्वागत किया गया स्वागत कार्यक्रम के पश्चात सारंगढ़ विद्युत मण्डल सहायक अभियंता श्री विद्या सागर ठाकुर व कनिष्क अभियंता श्री पुष्पेन्द्र सिंह मैत्री जी के विभाग द्वारा मनाई जा रही रजत महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए विद्युत मण्डल द्वारा जारी मोर ऐप के बारे बताए साथ बिजली की बचत करने व शासन द्वारा चलाई जा रही सोलर पैनल के महत्व व उस पर मिलने वाली सब्सिडी के बारे में विस्तार से बताए कार्यक्रम में उपस्थित रायगढ़ जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अजेश अग्रवाल जी द्वारा भी विद्युत विभाग के 25 वर्षों के बाद गांव गांव में विद्युत के विकास के  बारे में बताते हुए कहे कि बिजली के बिना विकास संभव नहीं है साथ ही 25 वर्ष पूर्व के लो वोल्टेज का स्मरण करते हुए आज की विद्युत व्यवस्था के बारे में बताए , सौर ऊर्जा पर जोर देते हुए उसके महत्व व पैसे की बचत के बारे में प्रकाश डालते हुए विद्युत मण्डल के कर्मचारियो को उनके कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में सहयोग आदान प्रदान करने की बात कही जनपद सदस्य अश्वनी बरिहा ने भी अपने विचार रख विद्युत व्यवस्था की प्रशंसा किए  कार्यक्रम में सालर की सरपंच श्री मति क्रांति उज्जल सारथी ने सालर में कनिष्क अभियंता कार्यालय खोले जाने की मांग व सालर में स्थायी लाईन मेन की मांग रखी कार्यक्रम मे विधुत विभाग द्वारा उत्कृष्ट उपभोक्ता सौर ऊर्जा के लिए  निराकार पटेल सालर व रामप्रताप पटेल बोहराबहाल, घरेलू कनेक्शन के लिए श्री मति शबरी पाण्डेय, नारायण गोस्वामी सालर, एकल बत्ती के लिए पुनीराम सिदार, मुरीत राम, पंप के लिए तेजराम पटेल पीताम्बर पटेल, गैर घरेलू के लिए निलेश पटेल सतीश साहू को प्रशस्ति पत्र देकर अतिथियों के द्वारा सम्मान किया गया कार्यक्रम के अंत में विद्युत मण्डल के तकनीशियन रुद्र प्रताप चौहान के द्वारा आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम का संचालन नारायण गोस्वामी सालर ने किया इस अवसर पर विद्युत मण्डल के कर्मचारियो रुद्र प्रताप चौहान, विनोद सूर्यवंशी, मन्नू लाल भगत, भुनेश्वर साहू, सहित क्षेत्र वासी भारी संख्या में उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest