बिलाईगढ़ की लोकप्रिय विधायक कविता प्राण लहरें का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया


बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय, जनप्रिय एवं प्रथम महिला विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरें जी का जन्मदिवस 3 फरवरी 2026, मंगलवार को पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ पड़ा और कार्यक्रम एक भव्य जनसमारोह में परिवर्तित हो गया।
जन्मोत्सव कार्यक्रम में सारंगढ़ विधायक श्री उत्तरी जांगड़े जी, चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने विधायक कविता प्राण लहरें जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के दौरान विधायक कविता प्राण लहरें जी ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है, और वे आगे भी पूरे समर्पण के साथ क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के लिए कार्य करती रहेंगी।
पूरे आयोजन में उत्साह, आत्मीयता और एकजुटता का वातावरण देखने को मिला। जन्मदिवस के अवसर पर केक काटा गया, मिठाइयाँ वितरित की गईं तथा जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और यह जन्मोत्सव कार्यक्रम जनसमर्थन और लोकप्रियता का प्रतीक बनकर उभरा।


