होनहार लवी केशरवानी ने बढ़ाया जिले का मान ISRO में वैज्ञानिक बनने की ओर कदम

सारंगढ़ । नगर के होनहार युवा लवी केशरवानी ने अपनी कड़ी मेहनत, प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है । लवी का चयन देश की सबसे प्रतिष्ठित अंतरिक्ष एजेंसी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)में वैज्ञानिक इंजीनियर-SC मैकेनिकल पद की लिखित परीक्षा के लिए हुआ है । इसरो द्वारा जारी कॉल लेटर के अनुसार, लवी आगामी 26 अक्टूबर को भोपाल स्थित परीक्षा केंद्र में अपनीप्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे,मैकेनिकल इंजीनियरिंग BE002 जैसे चुनौती पूर्ण विषय में इस स्तर तक पहुँचना न केवल परिवार के लिए अपितु इस पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। लवी की इस सफलता पर उनके परिजनों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। जानकारों का कहना है कि – लवी बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के रहे हैं और विज्ञान के प्रति उनकी गहरी रुचि ने उन्हें आज इस मुकाम पर पहुँचाया है। यदि वे इस परीक्षा और आगामी चरणों को सफलता पूर्वक पार कर लेते हैं, तो वे सीधे तौर पर भारत के अंतरिक्ष अभियानों और तकनीकी विकास में अपना योगदान दे सकेंगे। लवी केशरबानी सारंगढ़ के गणमान्य नागरिक नरेन्द्र केशरवानी और सरिता केशरवानी के सुपुत्र हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर सारंगढ़ के गणमान्य नागरिको ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य व परीक्षा में सफलता की मंगल कामना की है ।


