आकाश मगरिया वेस्ट बंगाल के हावड़ा के पुलिस कमिश्नर
मेहनत व दृढ इच्छा शक्ति के बलबूते हासिल किया मुकाम

सारंगढ़ । जिले व सारंगढ नगर के माटी पुत्र आकाश मगरिया जिनका जन्म सारंगढ़ नगर के बड़े मठ पारा निवासी मोहन दत्त जी मगरिया आयुर्वेद चिकित्सक के यहां हुआ व अपनी शुरु आती शिक्षा सारंगढ़ के सरस्वती शिशु मंदिर में हुई व बचपन से ही मेधावी छात्र रहे । आकाश मगरिया ने अपनी मेहनत व दृढ इच्छा शक्ति के बलबूते से एक मुकाम हासिल किया और आकाश का चयन बतौर आईपीएस पश्चिम बंगाल में हुआ , जहां एएसपी के पद पर सिलिगुड़ी में नियुक्ति के पश्चात पश्चिम बंगाल के कई जिले में पुलिस अधीक्षक का कार्यकाल पूरा किया ।जिसमें कोलकाता के साथ ही कई बड़े जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक रहे जिसके बाद बतौर डीआईजी पश्चिम बंगाल का दायित्व मिला जिसमें भी आकाश मगरिया ने डीआईजी रहते कुशलता पूर्वक कार्य करने के साथ ही लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाते हुए पूरे पश्चिम बंगाल में एक अलग पहचान बनाने के साथ ही अपनी मेहनत व कार्यशैली से आमजन के बीच एक अलग छवि बनाने में सफल रहे । जिसके फल स्वरूप आकाश मगरिया को हावड़ा का पुलिस कमिश्नर बनाया गयें । 02 फरवरी को बतौर पुलिस कमिश्नर का पदभार संभालें ।
सारंगढ़ बिलाईगढ जिले व सारंगढ़ नगर के गौरव आई पी एस आकाश मगरिया को हावड़ा का सीटी कमिश्नर बनाया गया है । जिससे पूरे जिले के साथ ही सारंगढ नगर में सारंगढ़ नगर के गौरव माटी पुत्र आकाश मगरिया को बधाई देते हुए सारंगढ़ के वरिष्ठ नागरिक व व्यवसायी कुमार बानी , नंद किशोर केजरीवाल , कृष्ण कुमार केसरवानी व अध्यक्ष केसरवानी समाज सारंगढ़ ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी । इसके साथ ही युवा व्यवसायी सहपाठी अंकित केसरवानी, आशीष अग्रवाल, मोन्टी केजरीवाल, रामगोपाल साहू , कुलदीप पटेल, मनीष केजरीवाल , शशिकांत तिवारी , विजय तिवारी जिलाध्यक्ष अधिवक्ता संघ, ओमकार केशरवानी, नूतन थवाईत, राजेश यादव, वरिष्ठ पत्रकार भरत अग्रवाल के साथ ही सारंगढ़ नगरवासियों ने बधाई देते हुए कहा कि – निश्चित रूप से यह हमारे सारंगढ़ नगर व जिले के साथ ही पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण है ।


