SARANGARH-BILAIGARH

जमीनी सच्चाई से कोसों दूर बजट – बिनोद भारद्वाज



सारंगढ़ । केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 पर अपनी टिप्पणी देते हुए जिपं सदस्य बिनोद भारद्वाज का कहना है कि – यह बजट बड़े वादों और खोखली बातों का दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि – यह बजट देश के कुछ चुनिंदा राज्यों व कॉरपोरेट हितों के पक्ष में है जबकि – छग जैसे संसाधन, समृद्ध राज्य को एक बार फिर नजर अंदाज किया गया । यह बजट जन विरोधी, असंतुलित और क्षेत्रीय भेदभाव से भरा हुआ है ।महंगाई , बेरोजगारी और गिरती क्रय शक्ति से जूझ रही आम जनता को इस बजट से कोई ठोस राहत नहीं मिली । महंगाई से परेशान मिडिल क्लास और गरीब वर्ग के लोगों के लिए कोई ठोस राहत नहीं है ।आयकर में कोई बड़ी छूट नहीं है, बेरोजगारी महंगाई और रोजगार सृजन को लेकर कोई स्पष्ट रोड मैप नहीं है । भारद्वाज ने कहा कि – यह बजट आंकड़ों का खेल है जिसकी नीतियां जमीनी सच्चाई से कोसों दूर है । छग देश को कोयला , बिजली, स्टील और खनिज संपदा देता है लेकिन बदले में उसे लगातार उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest