केंद्रीय बजट विकासोन्मुखी – सुभाष जालान

सारंगढ़ । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 को लेकर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जालान ने इसे जनकल्याणकारी , आत्मनिर्भर, विकासोन्मुख और भारत की नींव को मजबूत करने वाला बजट बताया है । जालान ने कहा की – बजट में पंचायतो ग्रामीण अधोसंरचना, सड़क व आवास और जल जीवन मिशन जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया है ।इससे गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार तेजी से होगा और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा । किसानों , युवाओं और महिलाओं के लिए बजट में किए गए प्रावधान सराहनीय है । कृषि , स्वरोजगार , कौशल विकास और डिजिटल सेवाओं के विस्तार से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। यह बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है । विशेष रूप से ग्रामीण सड़कों , आवास , बिजली और संचार सुविधाओं के लिए किए गए प्रावधानों से दूरदराज के क्षेत्रों का तेजी से विकास होगा ।


