SARANGARH-BILAIGARH

मयंक पटेल बने युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष



सारंगढ़ । युवक कांग्रेस संगठन ने जिले में अपनी संगठनात्मक मजबूती को और सशक्त करने के उद्देश्य से मयंक पटेल को जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है । मयंक पटेल विद्यार्थी जीवन से ही छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं और संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों व चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं। युवक कांग्रेस नेतृत्व ने मयंक पटेल की सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण व कार्यक्षमता को देखते हुए उस पर भरोसा जताया है। उनकी नियुक्ति से जिले में युवक कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं में इस निर्णय को लेकर उत्साह का माहौल है। नियुक्ति पर मयंक पटेल ने कहा कि – वे जिला उपाध्यक्ष के दायित्व का पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे । उन्होंने संगठन को मजबूत करने, युवाओं की आवाज को प्रमुखता से उठाने और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए सतत कार्य करने का संकल्प दोहराया । उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस जनों व समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest