SARANGARH-BILAIGARH

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का युवा सम्मेलन सारंगढ़ में संपन्न



सारंगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष 1925-2025 के उपलक्ष्य में देश भर में युवा सम्मेलन आयोजित कर रहा है। इसी घड़ी में सारंगढ़ में युवा सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें सारंगढ़ क्षेत्र के 350 बच्चे सम्मिलित हुए । सम्मेलन में 15-35 आयु वर्ग के युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और अनुशासित जीवन के लिए प्रेरित किया जा रहा है । जिसमें संघ के शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन मिल रहा है। इन सम्मेलनों के माध्यम से संघ का लक्ष्य युवाओं को व्यसन मुक्त जीवन और सच्चा नायक बनने के लिए प्रेरित करना है। युवाओं को भारतीय संस्कृति, राष्ट्र भक्ति, समय प्रबंधन एवं सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना है ।
संघ की 100 वर्षों की यात्रा (1925-2025) पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया जा रहा है । इसमें विभाग प्रचारक डॉ. राजकुमार भारद्वाज देशभक्ति गीतों का गायन, स्वामी विवेकानंद के जीवन आदर्शों पर चर्चा शामिल है। ये सम्मेलन विभिन्न जिलों में आयोजित हो रहे हैं, सारंगढ़ में अलग अलग जगह पर संपन्न हो रहे हैं । युवा शक्ति का सही दिशा में मार्गदर्शन कर देश को एक सशक्त, अनुशासित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है। कार्यक्रम में हमारे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह सतीश यादव, व्यवस्था प्रमुख तुषार तिवारी , आवेश गोयल सयोजक स्नेहा तिवारी नगर कार्यवाह सतीश यादव खंड प्रचारक जितेश जयसवाल एवं डॉ. हलधर पटेल चिराग साहू उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest