SARANGARH-BILAIGARH

सारंगढ़ पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही



सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेये,अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय व एसडी ओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री करने के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।अप0क्रं0 48/ 26 धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी एक्ट में को मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल ग्राम बोहारडीह पारा हिर्री में   एक घर के पास जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, जहाँ एक महिला  गुलापा जांगड़े पति रामकुमार जांगड़े उम्र 40 वर्ष सा0 बोहारडीह पारा हिर्री थाना सारंगढ़ द्वारा अपने घर बाड़ी मे रखे एक पीला रंग के 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बा में भरा 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती- 3,000 रू0 को निकाल कर पेश की जिसे गवाहान के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया जाकर आरोपीया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी कामिल हक, प्रआ 19 धनेश्वर उरांव,आ पुरूषोत्तम राठौर, मुकेश चंद्रा, मआ शंकुतला जायसवाल एवं समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest