SARANGARH-BILAIGARH

विश्व वेटलैंड दिवस पर वन विभाग का प्रशिक्षण व कार्यशाला , सफाई अभियान





सारंगढ़। विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर डीएफओ विपुल अग्रवाल के आदेश पर तथा एसडीओ अमिता गुप्ता मैडम के निर्देशन में वन विभाग द्वारा प्रशिक्षण, कार्यशाला एवं सफाई अभियान का आयोजन किया गया । कार्यक्रम वन परिक्षेत्राधिकारी सिदार व बैंगा की उपस्थिति में संपन्न हुआ । आयोजन के तहत सरस्वती शिशु मंदिर एवं आवासीय छात्रावास के छात्र-छात्राओं ने दैनिक बाजार मुड़ा तालाब परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया । लगभग एक ट्रैक्टर कचरा निकालें । इस दौरान विद्यार्थियों के साथ  वनविभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी अभियान में सक्रिय रूप से शामिल रहे । अभियान का उद्देश्य वेटलैंड संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देना रहा । इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओ अमिता गुप्ता ने कहा – वेटलैंड प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके संरक्षण से जैव विविधता सुरक्षित रहती है तथा जल संसाधनों का संरक्षण संभव होता है। डी एफ ओ विपुल अग्रवाल ने छात्र छात्राओं के द्वारा किए गए स्वच्छता कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest