विद्युत विभाग ने अपने स्थापना का रजत जयंती मनाया जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे के मुख्य आतिथ्य में महोत्सव २०२६ का भव्य आयोजन


सारंगढ़। विद्युत विभाग रायगढ़ के मुख्य अभियंता मनीष तनेजा, अधीक्षण अभियंता गुंजन शर्मा के निर्देशन में सारंगढ़ संभाग द्वारा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के दानसरा संकुल में दिनांक ३१-०१-२०२६ को विद्युत विभाग की रजत जयंती महोत्सव २०२६ का गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय संजय भूषण पांडेय, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन एवं छत्तीसगढ़ी महतारी की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। विद्युत विभाग के सारंगढ़ संभाग कार्यालय द्वारा उनका पुष्पगुच्छ आत्मीय स्वागत किया गया।
विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा ज्योति पटेल,जनपद सदस्य श्रीमती सुशीला साहू, एवं सरपंच ग्राम पंचायत दानसरा श्रीमती पदमा शिव निषाद, का ससम्मान स्वागत किया गया ।
सेवानिवृत शिक्षक आर एस प्रधान सर, लछमीचरण सोनवानी,प्रह्लाद गिरी गोस्वामी, का स्वागत एवं सम्मान किया गया ।
विद्युत विभाग के अधिकारी, विद्या सागर ठाकुर, सहायक यंत्री सारंगढ़ द्वारा विद्युत विभाग की २५ वर्षों की सतत प्रगति पर विस्तार से जानकारी दिया गया एवं आम नागरिकों को उर्जा संरक्षण के बारे में बताया गया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने अपने उद्बोधन में विद्युत विभाग की 25 वर्षों की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिजली केवल सुविधा नहीं, बल्कि विकास की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि अपने स्वयं के निवास में सोलर पैनल स्थापित हैं। जिसकी लाभ एवं बचत के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की एवं आम नागरिकों को पी एम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेते हुए अपने घरों में सोलर लगाने की अपील की। साथ ही विशिष्ट अतिथि ज्योति पटेल जी ने सौर ऊर्जा के उपयोगिता के बारे बताया | उन्होंने छत्तीसगढ़ गठन के पूर्व बिजली की स्थिति एवं गठन के पश्चात २५ वर्षों में बिजली की विकास पर प्रकाश डाला।
दानसरा संकुल अंतर्गत हाई स्कूल दानसरा एवं अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए उर्जा संरक्षण थीम पर आधारित प्रतियोगिता (निबंधलेखन, चित्रकला निर्माण, नारा लेखन, प्रश्नोत्तरी)आयोजित की गई एवं प्रवीण सूची के आधार पर विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर दानसरा संकुल अंतर्गत हाई स्कूल दानसरा एवं अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें ऊर्जा संरक्षण थीम पर आधारित नाटक एवं नृत्य विशेष आकर्षण रहे। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधिकारी श्री पी. सी. महानंदा कार्यपालन यंत्री , विद्या सागर ठाकुर, सहायक यंत्री,फकीर मोहन चौधरी, युवराज पटेल , शिक्षा विभाग से हाई स्कूल प्राचार्य श्रीमती कामिनी डनसेना, लोकेंद्र पटेल व्याख्याता,रोशन लाल देवांगन, संदीप मिंज, प्रमोद मेहर, रमाशंकर साहू,ख़ेम लाल पट,मोहन पटेल,सोमेश साहू, पुष्पा साहू, आंगनबाड़ी से माधुरी चौहान,आदि अभिभावक एवं बड़ी संख्या में आस पास के लोग, स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय परिवार द्वारा किया गया, कार्यक्रम को सफल करने में सरपंच प्रतिनिधि शिव निषाद का विशेष योगदान रहा, अंत में विद्युत विभाग के अधिकारी श्री पी. सी. महानंदा कार्यपालन यंत्री द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


