ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन तिलहन लगाने की अपील – श्रीवास्तव

सारंगढ़-बिलाईगढ़। उपसंचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव द्वारा वरिष्ठ कृषि अधिकारी कार्यालय विकास खंड बिलाईगढ़ मे कृषको की बैठक ली गई । जिसमें 50 कृषक उपस्थित रहे। बैठक में गिरते जल को ध्यान देते हुए किसानों को ग्रीष्म कालीन धान के बदले दलहन , तिलहन फसल के फायदे उत्पादन के बारे मे व पीएमआशा योजना अंतर्गत समर्थन मूल्य मे सरसो की खरीदी की जानकारी के साथ विभागीय योजनवाओ के बारे मे बताया गया । उक्त बैठक मे सोलर वेंडर आनंद ताम्रकार की उपस्थिति मे किसानों को पीएमसूर्य घर मुक्त बिजली योजना के बारे मे बताया गया कि – किस तरह अपने घर के बिजली बिल से मुक्त हो सके जिसमें बहुत किसान प्रेरित हुए।
बैठक उपरांत उप संचालक कृषि द्वारा ग्रीष्मकालीन धान के बदले मूगफली, सूरजमुखी लगाने वाले किसान बालाराम ग्राम सलिहा व ग्रीष्मकालीन धान के बदले लगभग 6 एकड़ मे टमाटर लगाने वाले ग्राम मलुहा के किसान प्रणेश्वरी नेताम के यहाँ प्रक्षेत्र भ्रमण किया गया। भ्रमण मे उप संचालक कृषि सारंगढ़ से गुप्ता कृषि वि. अधिकारी सोलर वेंडर आंनद ताम्रकार क्षेत्रीय ग्रा.कृ.विस्तार अधि . रामगुलाल साहू ,ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर प्रकाश कुमार थवाईत साथ मे कृषक उपस्थित रहे।


