SARANGARH-BILAIGARH

दहीदा व सिंघनपुर में भव्य गुरु घासीदास जयंती समारोह आयोजित, विधायक उत्तरी जांगड़े रहीं मुख्य अतिथि



सारंगढ़। ग्राम दहीदा एवं सिंघनपुर में आयोजित परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सारंगढ़ की विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने जैतखाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त ग्राम एवं क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि व मंगल की कामना की।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक उत्तरी जांगड़े ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं बाबा गुरु घासीदास जी के जयकारे लगाते हुए कहा कि आज समाज में समानता, अधिकार और सम्मान की भावना बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की देन है। उन्होंने कहा कि “भले ही एक रोटी कम खानी पड़े, लेकिन बच्चों की शिक्षा में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है।”
उन्होंने बाबा गुरु घासीदास जी के “मनखे-मनखे एक समान” के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए नशापान से दूर रहना अत्यंत आवश्यक है। नशा समाज के पिछड़ेपन का एक बड़ा कारण है, जिससे सभी को मिलकर मुक्ति पानी होगी।
विधायक जांगड़े ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि सारंगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में नई सड़कें बनी हैं, जिन पर दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है, इसलिए सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे वाहन धीरे चलाएं और सुरक्षित यात्रा करें।
अंत में उन्होंने क्षेत्र की जनता द्वारा पुनः विधायक चुने जाने पर आभार व्यक्त किया तथा इस भव्य आयोजन के लिए आयोजकों एवं ग्रामवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कामना की परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।
कार्यक्रम को पूर्व भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े ने भी सम्बोधित किया सर्वप्रथम संविधान के प्रस्तावना को सभी को पढ़कर संकल्प दिलाया और बाबा साहब  डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और गुरूघासीदास जयंती कब से मना रहे है क्यों मनाते आ रहे उसे बतलाया उनके संदेशो को आत्मसात करने कहा, कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंदनी वर्मा ,पूर्व प्रदेश भीम आर्मी अध्यक्ष राजकुमार जांगडे,दहीदा सरपंच सहसराम ,पूर्व जनपद सदस्य छेदुराम साहू ,मुकेश भारद्वाज, पंकज खूंटे,सिंघनपुर सरपंच श्रीमती ममता हिजयाआंनद किशोर वर्मा,पूर्व जनपद सदस्य अशोक वर्मा,मालिक राम,सहित समस्त आयोजनसमिति ,ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest