SARANGARH-BILAIGARH
*नौघटा में क्रिकेट फाइनल का रोमांच*

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के तहसील सरिया के ग्राम पंचायत नौघटा में 18 जनवरी को आयोजित क्रिकेट मैच का फाइनल 29 जनवरी को खेला गया। सरपंच संगीता विरेन्द्र पटेल जी के प्रतिनिधित्व में आयोजित इस मैच में भुइयापाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसे ₹33,333 का पुरस्कार दिया गया। द्वितीय स्थान पर बुनगा रहा, जिसे ₹15,555 का पुरस्कार मिला। घुटकूपाली ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ₹7,777 का पुरस्कार जीता। इस आयोजन में सरपंच जी, उप सरपंच, पंच गढ़ और गांववासियों का सहयोग रहा। 🏏
इस आयोजन में नौघटा गांव के NCC क्रिकेट क्लब समितियों का भी बहुत योगदान रहा।


