कोसीर में आन -बान -शान से फहराया तिरंगा – उत्तरी

सारंगढ़ । जिला मुख्यालय के सांस्कृतिक नगरी कोसीर के हृदय स्थल बाबा भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर चौक में सामूहिक झंडा सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े ने आन – बान – शान से फहराया और सलामी दी । हृदय स्थल के सामूहिक कार्यक्रम में कोसीर गांव के सभी स्कूल पहुंचे हुए थे वहीं गांव के लोग ग्रापं प्रतिनिधि भी मौजूद रहे । तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रीय गीत , राष्ट्रगान सामूहिक गायन हुई । भारत माता की जय घोष के साथ बाबा साहब की आदम कद प्रतिमा पर पुष्प मालार्पण करते हुए जयकारा लगें । विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने कहा कि – क्षेत्र में नवीन महाविद्यालय , सामु. स्वास्थ्य केंद्र की मांग आगत विधानसभा सत्र में रखने की बात कहीं । इस कार्यक्रम में विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े , जनपद सदस्य हीरा भैरव नाथ जाटवर , कोसीर गांव की सरपंच श्रीमती सुमन राव , उप सरपंच श्रीमती लता बनज , साहित्यकार , पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे , अधिवक्ता पोलेश्वर बनज, जनपद सदस्य प्रतिनिधि भैरव नाथ जाटवर , सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र राव , पत्रकार गोल्डी कुमार लहरे , श्याम कुमार पटेल, उत्तरा पटेल, स्कूल के।संस्था प्रमुख प्राचार्य एस पी भारती, बेदराम रत्नाकर , उप निरीक्षक पुरेन्द्र मल्होत्रा , गांव के गणमान्य जन , पंच गण और स्कूलों के विद्यार्थी उपस्थित रहे ।


