CHHATTISGARHरायपुर

*महारानी दुर्गावती जी की प्रतिमा का अनावरण, उप मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं*



लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने आज लोरमी विधानसभा के गांव परसवारा में वीरता, स्वाभिमान और नारी शक्ति की प्रतीक महारानी दुर्गावती जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही उन्होंने निजी श्री सिद्धीविनायक महाविद्यालय परिसर के निर्माण के लिए विधिवत भूमिपूजन किया। श्री साव ने क्षेत्र में शैक्षणिक विकास के लिए महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष, प्राचार्य एवं समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई दी।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने परसवारा में शहीद वीर नारायण सिंह जी के बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर वीर योद्धा के अदम्य साहस, त्याग एवं पराक्रम को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने लोरमी में मंगल भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। परसवारा में सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने आदिवास समाज को संबोधित करते हुए कहा कि, महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी का जीवन साहस, नेतृत्व एवं आत्मसम्मान का जीवंत उदाहरण है। यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके अद्भुत शौर्य, बलिदान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को और सुदृढ़ करेगी। श्री साव ने ग्राम परसवारा के ग्रामीणों से कहा कि, इस महाविद्यालय की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की नई अलख जगेगी, युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे और क्षेत्र के समग्र विकास को मजबूती मिलेगी। शिक्षा के माध्यम से सशक्त समाज निर्माण की यह पहल सराहनीय है।

शहीद वीर नारायण सिंह जी के जीवन से हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा और जनकल्याण के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पीएम जनमन जैसे अनेक योजनाओं से सुदूर अंचलों का विकास कर रहे हैं। पिछले दिनों प्रदेश के इन अंचल में स्वास्थ्य सुविधा के लिए मुख्यमंत्री जी ने 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस रवाना किया।

इस अवसर पर पूर्व वन मंत्री श्री महेश गागड़ा जी, सर्व आदिवासी समाज युवा अध्यक्ष सुभाष परते जी, मुंगेली वीरेंद्र मरावी जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती समुंद सिंड्राम जी, लोरमी अध्यक्ष अकत ध्रुव जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह जी, विष्णु मरकाम जी, जनपद सदस्य आदित्य ध्रुव जी, एक, परसराम मरकाम जी, उत्तम ध्रुव जी, लतेल राम पोर्ते, संदीप नेताम जी, शिवनारायण चेचाम जी, सरोज मरावी, सुमन ध्रुव जी, धर्मेंद्र मरकाम जी, वरिष्ठ भाजपा नेता कोमल गिरी गोस्वामी जी, धनीराम यादव जी, विनय साहू जी, भाजपा जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा जी, दिनेश साहू जी, मंडल अध्यक्ष सुशील यादव जी, प्रदीप मिश्रा जी, विश्वास दुबे जी, सामाजिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest