BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

छेरछेरा पर्व पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने किया क्षेत्र का दौरा

सारंगढ़।  छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकपर्व छेरछेरा के पावन अवसर पर जिला पंचायत सारंगढ़ के अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों तथा नगर के प्रमुख चौक-चौराहों का दौरा कर आम नागरिकों से आत्मीय भेंट की और उन्हें छेरछेरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
शाम के समय श्री पांडे नंदा चौक सहित शहर के अन्य चौक-चौराहों पर पहुंचे, जहां उन्होंने उपस्थित लोगों से संवाद कर पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक तिवारी भी मौजूद रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने ठंड के मौसम के बावजूद चौक-चौराहों पर रुककर आमजन से चर्चा की और छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पांडे ने कहा कि छेरछेरा पर्व सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और दान की भावना को मजबूत करने वाला पर्व है। यह हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, जो समाज को एक सूत्र में बांधता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की।
ठंड के इस मौसम में शीतल हवाओं के बीच छेरछेरा पर्व के दौरान अलाव के पास जुटे लोगों में उत्साह और उल्लास का दृश्य अत्यंत मनोहारी रहा। आम नागरिकों ने भी जनप्रतिनिधियों की इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest