BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

पूर्व खाद्य मंत्री मोहले के जन्मदिन पर जिपं अध्यक्ष पाण्डेय ने दी बधाई



सारंगढ़।  प्रदेश के पूर्व खाद्य मंत्री एवं विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले के जन्मदिन के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय जन्मदिन की हार्दिक शुभ कामनाएं देने गिरोधपुरी पहुँचे । इस दौरान पाण्डेय ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर जनसेवा के लिए ईश्वर से कामना की । इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने गिरौदपुरी स्थित सतनाम पंथ के प्रमुख तीर्थ गुरु घासी दास तपोभूमि के पावन जैतखाम में विधिवत पूजा-अर्चना की । इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी छात्रावास अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ भरत जाटवर उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest