BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

ई संवर्ग के शिक्षकों को मिला मंत्री श्री यादव का साथ



सारंगढ़ । छग विद्यालय शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय तिवारी के नेतृत्व में बिलाईगढ़ ,सारंगढ़ के शिक्षकों प्रधान पाठकों ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर शिक्षक ई संवर्ग एवं एलबी संवर्ग की संयुक्त डीपीसी करने की मांग की । प्रकाश साहू, बदलूराम पटेल, वीरेंद्र केशरवानी , प्रमोद देवांगन , उमाशंकर वर्मा, पंकज दुबे 22 दिसंबर को हुई केवल एलबी संवर्ग की व्याख्याता पद की डीपीसी को नियम विरुद्ध बताते स्नातकोत्तर प्रा प्रधान पाठक एवं शिक्षक की भी संयुक्त डीपीसी की मांग रखी , मंत्री श्रीयादव ने शिक्षकों के तर्कों को स्वीकार करते हुए सचिव स्कूल शिक्षा को शिक्षक ई संवर्ग की डी पी सी का निर्देश दिया , वही तकनीकी त्यागपत्र , डीएड डिग्री धारी सहायक शिक्षकों प्रधान पाठकों शिक्षकों के लिए ब्रिज कोर्स कराए जाने संघ के आग्रह पर सचिव स्कूल शिक्षा को प्रस्ताव बनाने का निर्देश है । पंकज दुबे ने बताया कि – संघ पदाधिकारियों ने मंत्री श्री यादव से व्याख्याता पद बी एड डिग्रीधारी शिक्षकों प्रधान पाठकों एवं एलबी संवर्ग की संयुक्त डीपीसी कर पदोन्नति की बाद रायपुर संभाग की डीएड डिग्री धारी शिक्षकों प्रधान पाठकों एवं एलबी संवर्ग के शिक्षकों की डीपीसी कराए जाने का आग्रह किया है, संघ ने चर्चा के दौरान बताया कि शिक्षकों की पदोन्नति का आज कोई मामला किसी कोर्ट में लंबित नहीं है । केवल डीबी में जाने  के आधार पर पदोन्नति से किसी कर्मचारी को नहीं रोका जा सकता ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest