कृषि विभाग के द्वारा किसानों को बीज का वितरण

सारंगढ़ बिलाईगढ़। अनुविभाग मुख्यालय बिलाईगढ़ के सोहागपुर में कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा किसानों को बीज का वितरण किया गया प्राप्त समाचार के अनुसार उप संचालक कृषि आशुतोश श्रीवास्तव जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ के निर्देश पर विकास खंड बिलाईगढ़ मे नेशनल मिशन आन ईडिबल आयल ऑयलसीडस योजनान्तर्गत ग्राम – सोहागपूर मे जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी -अनिल साहू और सरपंच हेमलता साहू की उपस्थिति मे बीज का वितरण किया गया साथ ही वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बिलाईगढ़ के. के. साहू के द्वारा कृषको को धान के बदले अन्य फसल लगाने एवम खेतों की पलारी को आग न लगाने की अपील किसानों तथा खेत मे पडे पलारी को वेस्ट डी कंपोजर बना कर खेतो मे छिड़काव करें ।बीज वितरण कार्यक्रम मे क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी देवेश निराला के साथ कुलदीप नायक,मनोज कुमार ,प्रकाश कुमार थवाईत ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर व कृषक उपस्थिति रहे।


