BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

सभी वर्गों व क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को मिला स्थान
रमेश तिवारी और राजा गुप्ता बने नये महामंत्री



सारंगढ़-बिलाईगढ़।  भारतीय जनता पार्टी के सारंगढ़ नगर मंडल की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी की आज घोषणा कर दी गई, आज भाजपा के  जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ने प्रदेश संगठन की सहमति से सूची जारी कर दिये हैं
मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश बानी ने अपने टीम में सभी वर्गों को महत्व देते हुवे मजबूत टीम की घोषणा की हैं  जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय पूर्व विधायक केराबाई मनहर सहित भाजपा के सभी वरिष्ठों के मार्गदर्शन में आगामी नगरपालिका चुनाव को देखते हुवे अनुभवी लोगों के साथ साथ युवाओं को भी स्थान दिया गया हैं  एक ओर जहां भाजपा में कई पदों पर रहकर संगठन की गहन जानकारी रखने वाले गोड़िहारी से रमेश तिवारी को महामंत्री बनाया  वहीं दूसरी ओर युवा वर्ग को प्राथमिकता देते हुए वर्तमान में भाजयुमो के जिला महामंत्री राजा गुप्ता को मंडल महामंत्री जैसा महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया हैं रमेश तिवारी को बूथ से लेकर जिला स्तर पर कार्य का अनुभव हैं तों राजा गुप्ता युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं और उनकी अपनी पूरी टीम हैं जो पार्टी के कार्यो में लगी रहती हैं मंडल भाजपा की घोषित टीम में दो दो पूर्व पार्षद राजेश जायसवाल, गणेश महाजन उपाध्यक्ष बनाये गये हैं साथ ही सारंगढ़ में सबसे अधिक सतनामी समाज का वोट हैं तथा आगामी नगरपालिका चुनाव में अध्यक्ष पद भी अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं इसे ध्यान में रखते हुए उस वर्ग की महिला कार्यकर्ता पूर्णिमा मनहर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई हैं तो गौ सेवा कार्य से जुड़े संघ पृष्ठभूमि वाले जुझारू कार्यकर्ता किशन गुप्ता को भी उपाध्यक्ष बनाया गया हैं महिलाओं को भी इस टीम में महत्वपूर्ण स्थान देते हुए चार में से तीन मंत्री पद महिला वर्ग से लिया गया हैं नगर मंडल क्षेत्र में  सामाजिक मतदाता स्थिति देखे तो यादव समाज दूसरे स्थान पर आता हैं इसी कारण इस समाज से युवा नेता गजराज यादव तथा नीलिमा यादव को मंत्री बनाया गया वहीं विषम परिस्थितियों में भी पार्टी का झंडा बुलंद करने वाली कु.सत्या कहार के साथ अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाली सविता अमित सारथी को मंत्री का पद दिया गया विदित हो कि सारंगढ़ नगर में देवांगन समाज की भी अच्छी खासी बहुलता एवं प्रभावी भूमिका हैं तथा सामाजिक कार्यो से जुड़े रहने वाले अजय देवांगन को कोषाध्यक्ष बनाया गया हैं तों गोविन्द देवांगन को मीडिया का प्रभार दिया गया हैं
इसी प्रकार बात करें कार्यकारिणी सदस्यों की तो इसमें भी सभी समाज व वर्गों को ध्यान में रखते हुए कुल 29 में से 11 सदस्य के रूप में महिलाओ को रखा गया हैं जिसमें नगर के हर मोहल्ले के साथ साथ मंडल में सम्मिलित गोड़िहारी रापागुंला चंदाई खम्हारडीह चंवरपुर भंवरपुर पचपेड़ी सहसपुर दुर्गापाली कंवलाझर सहित सभी क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को महत्व दिया गया हैं
कुल मिलाकर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी ने मंडल के विस्तार में अनुभवी, महिला, युवा सहित सभी सामाजिक वर्गों एवं अंचल के कार्यकर्ताओं को लेकर संतुलित टीम देने का प्रयास किया हैं जिससे संगठन की मजबूती के साथ ही साथ आगामी नगरपालिका चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियों को भी बल मिलेगा
भाजपा सारंगढ़ नगर मंडल के इस विस्तार पर जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी सहित सभी वरिष्ठों ने नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी इस गठन से पार्टी के सभी सदस्यों में हर्ष एवं उत्साह हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest