
सारंगढ़। सावन के आखिरी सोमवार को पुराना थाना के पास भगवान शंकर मंदिर परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 12 पत्तियों वाले बेलपत्ती के पौधे का रोपण किया गया।
समीर सिंह ने बताया छत्तीसगढ़ में ज़्यादातर 3 पत्तियों वाला बेल ही मिलता है। नौ, दस, ग्यारह बेल्व पत्र जो कि दक्षिण भारत में ही मिलता है। तीन पत्ता वाला भी एक बेल का पौधा भी लगाया गया और सुरक्षा के लिए जाली लगाई गई। पौधारोपण के समय स्नेहिल साहू, , संगीत सिंह ठाकुर, सचिव सिंह एक्का, आर्यसम्मान सिंह ठाकुर, अविरल सिंह ठाकुर, प्रियवंत स्वर्णकार, अमन यादव, दीपक ईजारदार, त्रिलोकगिरी, कृष्णा निषाद, सुमन जायसवाल, गोलु गुप्ता, मिनी मेहर, रोशन देवांगन, बलराम गिरी, प्रवीण यादव, दीपक गिरी, प्रेमु यादव उपस्थित थे।