मेरे इस्तीफे की खबर सरासर गलत – ज्योति पटेल
26 नवंबर 2026📡36garhnewsupdate.com
36garhnewsupdate.com सारंगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति लाल पटेल के इस्तीफे की खबर को जिलाध्यक्ष ने सरासर गलत और फर्जी बताया है। सोशल मीडिया व कुछ न्यूज पोर्टलों पर वायरल हो रहे कथित त्यागपत्र को लेकर जिले की राजनीति में हलचल मच गई थी। बताया जा रहा है कि – एक स्पीड पोस्ट के माध्यम से जिलाध्यक्ष के नाम से एक कथित त्याग पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें प्रभारी मंत्री और जिला महामंत्री की कार्य प्रणाली पर आरोप लगाते हुए इस्तीफे की बात कही गई थी। इस पर भाजपा जिला महामंत्री ने पत्र को पूरी तरह फर्जी बताते हुए खंडन किया। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और वे किसी भी हाल में इस्तीफा नहीं दे सकते। वर्तमान में उनके परिवार में बेटे के विवाह का कार्यक्रम चल रहा है, ऐसे में इस तरह का पत्र भेजना पूरी तरह निराधार है।
वहीं जिलाध्यक्ष की ओर से भी कहा गया है कि उन्होंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। उनके नाम से भेजा गया पत्र फर्जी है। पत्र में अंकित प्रेषक का नाम, पता और मोबाइल नंबर भी गलत बताए जा रहे हैं।
अब सवाल उठ रहा है कि आखिर जिलाध्यक्ष के नाम से फर्जी त्यागपत्र तैयार कर चैनल तक भेजने वाला कौन है और इसके पीछे उसका उद्देश्य क्या है।


