CHHATTISGARHnewsraipurबिलासपुर

जन्मदिवस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मां महामाया मंदिर में की पूजा-अर्चना, वृद्धाश्रम और शिशु गृह में बांटी खुशियां

25 नवंबर 2026📡36garhnewsupdate.com

36garhnewsupdate.com बिलासपुर,  छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने बिलासपुर के कल्याण कुंज वृद्धाश्रम पहुंचकर वरिष्ठजनों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। वहीं कुदुदंड स्थित मातृ छाया शिशु गृह में बच्चों के साथ समय बिताकर खुशियां साझा कीं।

जन्मदिवस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कल्याण कुंज वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने वरिष्ठजनों को गर्म कपड़े और फल वितरित किए तथा उनके साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके बाद वे सेवा भारती द्वारा संचालित कुदुदंड स्थित मातृ छाया शिशु गृह पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और सेवा कार्यों में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस पर बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना और बच्चों के बीच सेवा कार्य करना उनके लिए खुशी का अवसर है।

इससे पहले उप मुख्यमंत्री ने सपत्नीक रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्री सिद्धि विनायक मंदिर और भैरो बाबा मंदिर में भी मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति, समृद्धि और छत्तीसगढ़ के निरंतर विकास एवं प्रगति की कामना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest