CHHATTISGARHKORBAnews
ग्राम अरदा में शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, 27 मामलों में हुई कार्रवाई
26 नवंबर 2026📡36garhnewsupdate.com

36garhnewsupdate.com कोरबा, कटघोरा अनुविभाग के ग्राम अरदा में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए राजस्व विभाग ने विशेष अभियान चलाया। कटघोरा एसडीएम विपिन दुबे के निर्देश पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर किए गए निर्माणों के संबंध में कुल 27 प्रकरणों में बेदखली आदेश जारी किए गए थे। इन आदेशों के पालन में तहसीलदार सूर्यप्रकाश केशकर, नायब तहसीलदार अमरदीप अंचल और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की।
राजस्व विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य शासकीय भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराना है।


