धूमधाम से मनी मार्शल आर्ट के बादशाह ब्रूस ली की जयंती
27 नवंबर 2026📡36garhnewsupdate.com

36garhnewsupdate.com सारंगढ़ । मार्शल आर्ट के बेताज बादशाह और करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत मास्टर ब्रूसली की जयंती सारंगढ़ फाइटर क्लब के द्वारा जोश व उत्साह के साथ मनाई गई।कार्यक्रम में ब्रूसली के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर, दीप प्रज्वलित कर और मिठाई का भोग लगाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उनके जीवन दर्शन जीवन एक संघर्ष है व संघर्ष ही जीवन है को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
इस गौरवशाली अवसर पर मिस्टर छग राजेश पप्पू नायक, फाइट मास्टर विजेंद्र गुड्डू, हिमेश विश्वकर्मा मुख्यतह उपस्थित रहे। क्लब में प्रशिक्षण ले रहे नन्हे बच्चों और युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने ब्रूस ली के संघर्षपूर्ण जीवन के प्रेरक प्रसंग साझा किए। उन्होंने कहा कि ब्रूस ली केवल एक अजेय फाइटर ही नहीं, बल्कि कड़े अनुशासन, अटूट आत्मविश्वास और अथक परिश्रम की जीती-जागती मिसाल थे, युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए संघर्ष से घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि निरंतर अभ्यास से ही असली प्रतिभा निखरती है।


