*श्री श्याम भजन संध्या में जमकर थिरके श्रद्धालु भक्त*

सारंगढ़ । नगर के अग्रसेन भवन में श्री श्याम दीवाने परिवार की ओर से आयोजित भजन संध्या में श्याम श्रद्धालु भक्तों को झूमते , नाचते , भक्ति से सराबोर होते देखा गया । बाबा श्याम का शीश भटली बरगढ़ से लाई गई थी , जिसे बरगढ़ से ही सजाने वाले ने बाबा श्याम के दरबार को बेहद आकर्षक सजा रखा था । भजन प्रारंभ पूर्व वैदिक विधि विधान से पूजा महंत बंशीधर मिश्रा द्वारा कराया गया । कार्यक्रम में श्री श्याम झूला उत्सव भी आकर्षक रहा । सुमधुर आवाज में बाबा श्याम को रिझा रहे थे भजन गायक केशव साहू केडार , भाव भजन के सुप्रसिद्ध गायक खगेश सरायपाली ने श्रद्धालुओं को खूब नचाया , वहीं भजन सम्राट अंकित शर्मा कौशिक राजगांगपुर ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर करने में पूरी तरह सफल रहें । कार्यक्रम देर रात तक चलती रही बाबा के अदभुत दरबार में बाबा के मनमोहक , आकर्षक श्रृंगार का जीभर कर श्रद्धालु दीदार करते रहे । भक्तों ने बाबा को खूब रिझाएं, झूला झुलाएं व बाबा श्याम की अमृतमय श्री श्याम रसोई में महाप्रसाद ग्रहण कर मन एवं आत्मा को तृप्त कियें । भजन संध्या का शुभारंभ रात्रि 9 बजे से हुई जो रात दो बजे तक चली । कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम दीवाने द्वारा किया गया था ।



