BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*उपजेल सारंगढ़ में विशेष स्वास्थ्य शिविर संपंन*




सारंगढ़। जिला स्वा.अधि.डॉ एफआर.निराला के निर्देश में उपजेल में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया । शिविर राष्ट्रीय मांनसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें कुल 186 बंदी का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ ।शिविर के दौरान बंदियों के मांनसिक स्वास्थ्य, बलगम जांच,  हेपेटाइटिस जाँच, सामान्य रोगों की पहचान व उपचार की सुविधा प्रदान की गई। परीक्षण उपरांत 28 बंदियों को आवश्यकतानुसार दवाएं दी गईं । 1 बंदी को एक्स-रे जांच हेतु तथा 1 बंदी को मांनसिक रोग विशेषज्ञ से परामर्श हेतु चिन्हांकित किया गया । स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस शिविर में जिला चिकि. अधिकारी डॉ. एफआर. निराला के मार्ग दर्शन में डॉ. बीपी. साय, डॉ. नरेंद्र रात्रे, फार्मासिस्ट योगेश्वर चन्द्रम, लैब टेक्नीशियन मोहन निषाद, एसटीएस श्रीमती गिरिजा लहरे, टीबीएचवी श्रीमती सरिता बरेठ व जेल विभाग से फार्मासिस्ट जयप्रकाश पटेल , तालुका विधिक सेवा समिति सारंगढ़ से पैरालिगल वॉलिंटियर नारद श्रीवास थाना कोसीर  उपजेल सारंगढ़ के समस्त जेल स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही । इस पहल की जेल प्रशासन एवं बंदियों द्वारा सराहना की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest