*4 किलो से अधिक गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल*

सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सारंगढ़ अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एके बेक के नेतृत्व में 11 जुलाई 25 को जरिये मुखबीर सुचना पर ग्राम लेंध्रा में आरोपी मुकेश यादव से 4 किलो 230 ग्राम गांजा, एक चार पहिया वाहन, एक मोबाइल जप्त कर NDPS ACT के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी के विरूद्ध थाना बरमकेला में अपराध क्रमांक 81/25 धारा 20 बी Ndps Act का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही मे उनि अजीब बेक थानाप्रभारी बरमकेला, सउनि चंद्रा, प्रआ 108, आरक्षक 171,185 का विशेष योगदान रहा।


