BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत 12 हजार से अधिक आवास*


सारंगढ़ । जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के आदेश पर जिपं सीईओ इंद्रजीत बर्मन के निर्देश पर एवं सारंगढ़ जपं कार्यपालन अधिकारी राधेश्याम नायक के मार्ग दर्शन पर प्रधानमंत्री आवास 02 में पंचायत के पात्र हित ग्राहियों को आवास योजना का लाभ मिल रहा है । सीईओ नायक ने बताया कि – केंद्र सरकार द्वारा आरंभ की गई प्रधानमंत्री आवास योजना , जिसका उद्देश्य ग्रामीण बेघर नागरिकों को पक्का मकान प्रदान करना है । इस योजना के तहत कच्चे मकान में रहने वाले या बिना छत वाले परिवारों को पक्के मकान बनाने हेतु आर्थिक सहायता दी जाती है , जिसमें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होती है । सत्र 2025 – 26 के लिए शासन द्वारा स्वीकृत सारंगढ़ ब्लॉक के लिए 12152 आवास है ।जिसमें 4552 आवास पूर्ण हो चुके हैं , जिसमें पात्र हित ग्राही निवास रत है । 6213 आवास प्रगति रत है , वही मौसम के चलते 1387 आवास अप्रारंभ की स्थिति में है । जिसे प्रारंभ कराने के लिए सब इंजीनियर , तकनीकी सहायक , सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र के साथ ही साथ विकास खंड समन्वयक कमलेश खूंटे एवं उनकी टीम युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest