BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*अज्ञात व्यक्ति की ला*श नदी किनारे मिली जांच जारी*


सारंगढ़ । कोसीर थाना क्षेत्र के महानदी किनारे के गांव दहीदा में नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है । ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची । शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 50 से 60 वर्ष बतायी जा रही है । फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।
मृतक के हुलिए के संबंध में बताया गया है कि – गले में बाजारी माला और कमर में हरे रंग की चड्डी पहन रखी थी। कोसीर पुलिस ने आम जन से अपील की है कि – यदि किसी को मृतक के बारे में कोई भी जानकारी हो, तो तुरंत थाना कोसीर से संपर्क करें। पुलिस का कहना है कि – यह घटना है या कोई हादसा, इसका पता जांच के बाद ही चलेगा। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest