*शाप्राशाला दहिदा में बैगलेस डे पर बच्चों को बाढ़ से बचाव की दी जानकारी*

सारंगढ़ । मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत शाप्रा शाला दहिदा में बाढ़ एवं उनसे बचाव के संबंध में पदस्थ प्रधान पाठक श्रीमती प्रियंका गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों को जानकारी प्रदान किया गया । प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी ने बताया कि- बाढ़ से बचने के लिए सबसे पहले बाढ़ की आशंका होने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाना चाहिए । इसके अलावा बाढ़ के पानी में न चलें, न तैरें एवं न ही गाड़ी चलाएँ । बाढ़ के पानी में डूबी हुई किसी भी चीज का उपयोग न करें,और बिजली के उपकरणों को छूने से बचें । इसके साथ ही, वनरोपण, जल निकासी में सुधार और स्पंज शहरों के निर्माण जैसे उपाय बाढ़ को रोकता हैं । असरिता टोप्पो सहायक शिक्षक , संजय कुमार मिश्रा सहायक शिक्षक , खेमराज पटेल सहायक शिक्षक एल.बी. द्वारा बाढ़ से बचने की जानकारी साझा किया गया । इस ज्ञानवर्धक कार्य क्रम आयोजन हेतु संकुल समन्वयक अशोक कुमार खरे व संकुल प्राचार्य बीरेन्द्र अनंत ने शालेय परिवार को बधाई प्रेषित की है ।


