BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*अशोका पब्लिक स्कूल में मना पर्यावरण दिवस*



सारंगढ़ । अशोका पब्लिक स्कूल में 05 जुलाई 25 को पर्यावरण दिवस मनाया गया । जिसमें विद्यालय के प्री – प्रायमरी व प्रायमरी स्तर के छात्र-छात्राओं को विविध प्रकार के पेड़-पौधों के वेश भूषा में देखा गया । पालकों ने अपने बच्चों को पेड़-पौधों के वेशभूषा में सजाकर विद्यालय भेजा । पर्यावरण के महत्व को समझाते हुए विद्यालय के बच्चों ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी, साथ ही कक्षा दसवीं की छात्रा सेजल पटेल ने पर्यावरण व वृक्षारोपण के महत्व को समझाते हुए अपना भाषण प्रस्तुत किया।मिडिल व हायर सेकंडरी स्तर के बच्चों ने पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन में भाग लिया । बच्चों ने पर्यावरण सुरक्षा विषय पर बड़े ही आकर्षक ढंग से पोस्टर व ड्रॉइंग के माध्यम से अपने सोच को उजागर किया।पर्यावरण दिवस को मनाने का उद्देश्य बच्चों के मन में पर्यावरण सुरक्षा, वृक्षारोपण के महत्व सोच को विकसित करना है । अंत में संस्था के प्राचार्य जे.मिश्रा, उपप्राचार्या पी. अवस्थी ने अपने-अपने उद्बोधन में पर्यावरण सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के साथ मिलकर वृक्षारोपण भी किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest