*बकरी ईद में बंटी बिरयानी और शरबत*

सारंगढ़ । नगर के प्रतापगंज रोड में आदर्श पेट्रोल पंप से लगकर मुस्लिम समाज के द्वारा बकरी ईद के अवसर पर आम जनों के लिए बिरयानी और शरबत का वितरण किए हैं । इस दौरान मुस्लिम समाज के युवाओं के द्वारा एकजुट होकर प्रताप गंज में हजारों लोगों को बिरयानी और शरबत बांटे ।मोहम्मद अकबर ने बताया कि – इस दिन ईद की नमाज अदा की जाती है , नमाज के बाद योग्य मुस्लिम परिवार द्वारा कुर्बानी किया जाता हैं । जिस कुर्बानी का तीन भाग में वितरण होता है , एक हिस्सा गरीबों और जरूरत मंदों को , दूसरा रिश्तेदार व दोस्तों को और तीसरा खुद के लिए। वही हसन मोहम्मद ने बताया कि – बकरीद इस्लामी पंचांग के अनुसार 12 वीं महीने की दसवीं तारीख को मनाई जाती है ।यह हज यात्रा के अंतिम चरण के साथ जुड़ी होती है ।इस दिन विशेष रूप से जरूरतमंदों की सहायता करना पुण्य का कार्य माना जाता है । यह पर्व त्याग बलिदान और अल्लाह के प्रति पूर्ण समर्पण का प्रतीक है । खान साहब ने बताया कि – हजरत इब्राहिम ने जब अल्लाह के हुक्म पर अपने बेटे इस्माइल की कुर्बानी देने का इरादा किया तो अल्लाह ने उनकी भक्ति को देखकर बेटे की जगह एक मेंढ़ा भेजा उसी की याद में यह त्यौहार मनाया जाता है । हसन भाई ने बताया कि – बिरयानी और शरबत लगभग हजारों लोगों को वितरित किया गया ।


