BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*नया गणवेश पाकर खिले बच्चों के चेहरे -प्रियंका*



सारंगढ़ । विकासखण्ड के शाप्रा शाला दहिदा में बच्चों को निःशुल्क गणवेश बांटा गया । शिक्षा सत्र 2025-26 से बच्चे नए रंग के गणवेश में नजर आ रहे हैं । शाप्रा शाला दहिदा में पदस्थ ऊर्जावान प्र. पाठक प्रियंका गोस्वामी ने शत-प्रतिशत स्कूल आने के लिए बच्चों को प्रेरित किया कहा कि – शिक्षा ही बच्चों का असली धन है,इसलिए उन्हें नियमित विद्यालय आना चाहिए । स्कूल में गणवेश पाकर बच्चों की खुशी का कोई ठिकाना न रहा । प्रियंका गोस्वामी ने कहा – प्रा. शिक्षा बच्चों की नींव होती है,गर यह मजबूत होगी तो आगे चलकर बच्चों को दिक्कतों का सामना करना नहीं पड़ेगा । इसलिए बच्चों को रोजाना शिक्षा हासिल करना चाहिए । इस बार शासन ने सरकारी स्कूल के यूनिफार्म के रंग, डिजाईन में बदलाव किया है। 16 जून से शिक्षण सत्र शुरू हुआ । शासन ने छात्र छात्रा के लिए नए रंग व पैटर्न का गणवेश निर्धारित किया है, इस प्रकार यह आकर्षक रंग सभी बच्चों को लुभा रहा है । दहिदा में निःशुल्क गणवेश वितरण किया गया, अध्यक्ष गुहाराम भारद्वाज ने कहा कि – सभी बच्चें मन लगाकर पढ़ाई करें एवं प्रति दिन स्कूल आएं। इस अवसर पर शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष गुहाराम भारद्वाज, उपाध्यक्ष मंजूलता सिदार, पंच ओमप्रकाश रात्रे,फूल बाई भारती, शोभा सिदार, गुरबारी निराला,मुन्नी बाई आदित्य,मंगल सिंह सिदार, रामू भारद्वाज, असरिता टोप्पो, संजय मिश्रा, खेम राज पटेल उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest