*प्रधानमंत्री आवास सर्वे सत्यापन को ले सीईओ ने ली बैठक*

सारंगढ़ । जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के आदेश पर और जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन के निर्देश पर सारंगढ़ ब्लाक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राधेश्याम नायक के द्वारा प्रधानमंत्री आवास सर्वे के लिए कार्यालय में बैठक लिए जिस बैठक में प्रधानमंत्री आवास के प्रभारी अधिकारी ने सर्वे की जानकारी साझा किए कि – आवास प्लस 2.0 सर्वे का सत्यापन चेकर द्वारा किया जाएगा । इसके लिए पूर्व में सेल्फ सर्वे , असिस्टेंट सर्वे सर्वेयर द्वारा किया गया था । इसके सत्यापन हेतु शासन के निर्देशानुसार ब्लॉक स्तर के अधिकारी , कर्मचारियों को चेकर नियुक्त किया गया है। चेकर द्वारा आवंटित ग्राम में उपस्थित होकर सत्यापन के कार्य को 15 जुलाई तक संपादित कराने का निर्देश प्राप्त हुआ है। उक्त बैठक में राधेश्याम नायक के साथ पीईओ युवराज सिंह पटेल, पंचायत इंस्पेक्टर रामलाल जायसवाल, सुंदरमणी पटेल , ग्रामीण यांत्रिकी से उपअभियंता नायक साहब, गुप्ता जी, मांझी जी , के साथ ही साथ लगभग 30 अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।


