*अवैध शराब पर सारंगढ़ पुलिस की कार्यवाही*

सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक आँजनेय वार्ष्णेय, अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कामिल हक के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले पर कार्यवाही की गई ।अप0क्रं0 291/25 धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी एक्ट में 21 जून 25 क़ो मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी रेशम लाल टण्डन पिता वेदराम टण्डन उम्रं 43 वर्ष साकिन ठाकुर पाली थाना सांरगढ के कब्जे से दो जरिकेन में कुल महुआ शराब 10 लीटर कीमत 2 हजार रू. जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी कामिल हक , प्रआर 14 अर्जुन पटेल, आ ओमचंद साहू, सुरेन्द्र पटेल, महिला आ आरती गोस्वामी की प्रमुख भूमिका रही ।


