BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
अशोका पब्लिक स्कूल में मनाया गया “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस”

आज दिनाँक-21/06/2025(शनिवार) को स्थानीय अशोका पब्लिक स्कूल में “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ” मनाया गया।जिसमें सर्वप्रथम माता सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।विद्यालय के खेल शिक्षक बी. डी. बंजारे एवं मनीषा करणा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विविध योगासनों का अभ्यास करवाया।सभी बच्चे अपने खेल शिक्षकों का अनुसरण करते हुए व विविध योगासनों को दोहराते हुए काफी प्रसन्न मुद्रा में नजर आ रहे थे।अंत में संस्था के प्राचार्य जे. मिश्रा जी ने अपने उदबोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिदिन योगाभ्यास करने की बात कही।


