BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*कलेक्टर जनदर्शन में आए  विमला यादव को कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने तत्काल राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाकर दिए*

*कलेक्टर जनदर्शन में समस्या का तुरंत हुआ समाधान*



सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 जून 2025/कलेक्टर जनदर्शन में अपनी समस्या का लेकर आने वाली विमला यादव को विश्वास नहीं था कि उनका राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड तत्काल बन जाएगा। कलेक्टर जनदर्शन में बरमकेला ब्लॉक मुख्यालय के नजदीक ग्राम चांटीपाली निवासी विमला यादव ने कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे से मुलाकात कर अपनी समस्या को बतायी। उन्होंने कहा कि मेरे पति मुझे 10 वर्ष से छोड़ दिए हैं। मैं अकेली परित्यक्ता महिला हूं। मेरे राशन कार्ड और आयुष्मान नहीं बना है। कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह और डीपीएम एन एल इजारदार को तुरंत राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर दोनो अधिकारियों ने लगभग आधे घंटे में नया अन्त्योदय राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाकर दे दिया। इससे विमला यादव बहुत खुश हुई और कलेक्टर सहित मुख्यमंत्री को धन्यवाद दी है।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने समय सीमा की बैठक के बाद जिले के नागरिकों की मांग और समस्याओं को कलेक्टर जनदर्शन में सुने और सभी अधिकारियों को आवेदक के समक्ष ही आवेदन के संबंध में कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने चर्चाकर निराकरण के निर्देश दिए। आवेदनों में पीएम आवास, पेंशन और राजस्व के आवेदन सामान्य रूप से होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest