BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

सारंगढ़ नगर के सबसे पुराने पेट्रोल पंप पर सुविधाओं की कमी


सारंगढ़ । सारंगढ़ नगर के सबसे पुराने पेट्रोल पंप पर सुविधाओं की कमी को लेकर शिकायतें होती रही है लेकिन विडंबना ही है कि समुचित कार्यवाही के अभाव में उक्त पेट्रोल पंप संचालक के हौसले बुलंद हैं तो वहीं अब संचालक के साथ ही उक्त पेट्रोल पंप पर कार्यरत‌ कर्मचारीयों के द्वारा भी ग्राहकों से ‌दुर्वयवहार करने की बात सामने आई है तो वहीं दूसरी ओर इस ओर संबंधित विभाग के साथ ही पूरी की पूरी प्रशासन भी संचालक को मनमानी करने शायद छूट दे रखी है जिसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है ।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ नगर के सबसे पुराने पेट्रोल पंप संचालक जिसे शासकीय  अधिकारियों की सेवाश्रुसेवा करने में महारत हासिल है के द्वारा ‌सारंगढ के हृदय स्थल पर वर्षों पूर्व से एक पेट्रोल पंप का संचालन किया जाता रहा है जहां आए दिन लोगों के द्वारा कभी पेट्रोल डीजल डलवाने वाले लोगों के द्वारा निर्धारित मात्रा से कम देने की शिकायत तो कभी पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मचारियों के द्वारा ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायतें आम हो गई है बावजूद इसके आज तक संबंधित विभाग के साथ ही अब जिला मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों के द्वारा उक्त पेट्रोल पंप संचालक कम तथाकथित समाजसेवी को अभयदान दिया जाना आमजन की समझ से परे है।
*शौचालय फ्री हवा नदारद**
       कंपनी सभी सुविधाएं मुहैया कराती है लेकिन यहां सुविधा जीरो ।‌ एक ओर जहां पेट्रोलियम कंपनियों के द्वारा अपने रिटेलरों व पंप संचालकों को पेट्रोलियम कंपनियों के द्वारा ग्राहकों के लिए क ई सुविधाएं मुहैया कराई जाती है जिसमें खास तौर पर पानी शौचालय के साथ ही पेट्रोल डीजल डलवाने वाले लोगों के वाहनों के टायरों में हवा भरने की व्यवस्था व सुविधा के साथ ही अन्य क ई सुविधाएं पेट्रोलियम कंपनियों के द्वारा  कराए जाने की जानकारी भी मिली है लेकिन उक्त सुविधाएं तो दूर सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के ह्रदय स्थल पर वर्षों पुराने संचालित पेट्रोल पंप पर आज भी सुविधाओं की कमी है।ऐसा नहीं की ये सुविधाएं नहीं हैं ये सुविधाएं हैं लेकिन महज दिखावे के लिए ।हवा मशीन है लेकिन काम नहीं करता शौचालय है लेकिन महज नाम का। ‌ संचालक द्वारा शायद संबंधित पेट्रोल पंप कंपनियों से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ खुद उठाया जा रहा है


महिलाओं के लिए सबसे बड़ी समस्या
सारंगढ़ नगर के सबसे पुराने पेट्रोल पंप संचालक द्वारा समान्य व आम लोगों के भी सुविधाओं के नाम पर कोई समुचित व्यवस्था नजर नहीं आती तो वहीं दूसरी ओर सारंगढ़ में अन्य जगहों से आने जाने वाले लोगों को खासकर महिलाओं को उक्त पेट्रोल पंप पर महज एक शौचालय निर्माण तक नहीं किया गया है जिससे परिवार के साथ सफर कर रही महिलाओं व बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
क्या होगी कार्रवाई । सारंगढ़ नगर के हृदय स्थल पर संचालित पेट्रोल पंप संचालक के मनमानी व ग्राहकों को सुविधा जीरो सुविधाएं मुहैया कराने वाले उक्त संचालक व तथाकथित समाजसेवी के ऊपर अब जिला मुख्यालय बन चुके सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही संबंधित विभाग द्वारा क्या होगी कार्रवाई यह तो समय के गर्त में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest