BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*आज नपा के कार्यों को सुव्यवस्थित करने जपं में बैठक*



सारंगढ़ । जिला कलेक्टर के आदेश पर मुख्य नपा अधिकारी के द्वारा जपं कक्ष में एक बैठक आहूत की है जिसमें सभी को आमंत्रित किया गया है । नपा अध्यक्ष, पार्षद वार्ड क्र. विधायक प्रतिनिधि नपा परिषद, अध्यक्ष सर्व सदस्य गण छ.ग. चेम्बर ऑफ कामर्स , ईकाई सर्व व्यापारी गण , सर्व पत्रकार गण, आम
जन को सूचित किया जाता है कि – नगर में साफ-सफाई, पार्किंग व्यवस्था, प्लास्टिक मुक्त शहर एवं अन्य विषयों पर चर्चा हेतु आयोजित बैठक में उपस्थित होने की कृपा करें । जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नपा परिषद सारंगढ़ क्षेत्रान्तर्गत साफ – सफाई, पार्किंग व्यवस्था, प्लास्टिक मुक्त शहर एवं अन्य विषयों पर चर्चा हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सारंगढ़ की अध्यक्षता में 11 जून 25 को समय प्रातः 10.30 बजे जपं सारंगढ़ के सभा कक्ष में बैठक आहुत की गई है जिस में आप सभी की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है । यह निवेदन नपा अधिकारी पांडे ने की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest