BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*बाबा साहब अंबेडकर का अपमान नहीं सहेंगे – बिनोद*



सारंगढ़ । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला पंचायत सदस्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बिनोद भारद्वाज ने कहा कि – रायगढ़ चक्रधर नगर न्यायालय परिसर के पास स्थापित डॉक्टर अंबेडकर जी की प्रतिमा में बीती रात कतिपय विघ्न संतोषी शरारती तत्वों ने रंग पोत कर उन्हें दूषित किया जिसे अक्षम्य अपराध मानते हुए घटना की घोर निंदा की है । बिनोद भारद्वाज ने रायगढ़ जिला प्रशासन से त्वरित कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि – डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का अपमान करना एक गंभीर और निंदनीय कृत्य है । यह घटना केवल डॉ. अंबेडकर जी के अनुयायियों के लिए अपितु संपूर्ण समाज के लिए भी आहत करने वाली है ।आरोपियों के विरुद्ध गंभीर अपराध दर्ज किया जाना चाहिए । आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए । घटना की जांच तत्काल की जानी चाहिए , और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाना चाहिए ।इस तरह की घटनाएं सामाजिक सौहार्द को खराब करती है । डॉ. अंबेडकर जी जैसे महान व्यक्तियों की प्रतिमाओं का सम्मान और गरिमा बनाए रखना हमारा कर्तव्य है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest